चमोली में दिल दहलाने वाली घटनाः विधवा महिला ने बच्ची को दिया जन्म और फिर गोबर के ढेर में जिंदा दफनाया, शव बरामद

punjabkesari.in Friday, May 23, 2025 - 09:39 AM (IST)

चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विधवा महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद बदनामी के डर से महिला ने बच्ची को जिंदा ही गोबर के ढेर में दफना दिया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची का शव बरामद किया। साथ ही महिला को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। वहीं, नवजात बच्ची के पिता की तलाश में पुलिस जुटी है। फिलहाल, महिला इस बारे में पुलिस को कुछ नहीं बता रही है।

दरअसल, यह घटना नंदानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां बुधवार को एक विधवा महिला ने बच्ची को जन्म दिया। महिला ने बदनामी के डर से बच्ची को जिंदा ही गोबर के ढेर में दफना दिया। वहीं, गांव की अन्य महिलाओं को विधवा महिला पर शक हुआ। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की। जिसमें महिला ने नवजात बच्ची को गोबर के ढेर में दफनाने की बाद कही। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नवजात का शव पास ही में लगे गोबर के ढेर से बरामद किया। साथ ही बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया।  

आपको बताते चलें कि महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। वह नंदानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने तीन बच्चों के साथ रहती हैं। इसी बीच एक नवजात को जन्म और उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। महिला से पूछताछ में नवजात का शव बरामद किया गया है। जबकि उसके पिता के मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News