उत्तरकाशी में दिल दहलाने वाली घटना,महिला ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम; क्षेत्र में फैली सनसनी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 02, 2025 - 09:50 AM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां फूल चट्टी के पास एक महिला ने यमुना नदी में  छलांग लगा दी। इस घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने महिला का शव बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बड़कोट यमुनोत्री धाम स्थित फूल​ चट्टी के पास हुई है। जहां एक महिला मोटर पुल से यमुना नदी में कूद गई। इस घटना की जानकारी एसडीआरएफ पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला का शव बरामद किया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए नौगांव भेजा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News