हरिद्वार में धूमधाम से मनाई गई सावन की शिवरात्रि, कांवड़ यात्रा का समापन

punjabkesari.in Sunday, Jul 16, 2023 - 09:05 AM (IST)

हरिद्वारः सावन की शिवरात्रि का पर्व हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया, जहां भगवान भोले का जलाभिषेक करने के लिए शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी के साथ पिछले एक पखवाड़े से चल रही कांवड़ यात्रा का भी समापन हो गया।

भगवान शिव का ससुराल माने जाने वाले कनखल क्षेत्र में स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर में शिव का जलाभिषेक करने के लिए तड़के से ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर में देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही जहां दूध, शहद, गन्ने के भूरे रस से भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। मान्यता है कि भगवान शिव सावन के पूरे महीने अपनी ससुराल कनखल में ही निवास कर यही से सृष्टि का संचालन और लोगों का कल्याण करते हैं।

हरिद्वार मे बिल्वकेश्वर महादेव, नीलेश्वर महादेव, गौरी शंकर महादेव मंदिरों मे भी भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या मे शिव भक्त पहुंचे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के शांतिपूर्ण दर्शनों के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। इसी के साथ करीब एक पखवाड़े तक चली कांवड़ यात्रा भी संपन्न हो गई। चार जुलाई को सावन की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा का आरंभ हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News