शर्मनाकः नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म,आरोपियों में 2 युवक व एक नाबालिग शामिल

punjabkesari.in Friday, Oct 04, 2024 - 12:04 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। इसमें नशीला पदार्थ पिलाकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। वहीं, इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में 2 युवक व एक नाबालिग शामिल है। इसी बीच केस दर्ज करने में देरी पर पीड़ित पक्ष ने थाने में जमकर हंगामा किया। इसके चलते पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया। साथ ही तीसरे नाबालिग आरोपी को पुलिस संरक्षण में रखा गया है।  

जानकारी के अनुसार यह मामला रायपुर थाना देहरादून क्षेत्र का है। जहां एक युवती सड़क के किनारे कुछ सामान बेचती है। इसी बीच बीते बृहस्पतिवार को तीन युवक उसे मैजिक वाहन में रायपुर के जंगल में ले गए। इस दौरान तीनों आरोपियों ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं, इस घटना के बारे में परिजनों को सूचना मिलने पर उनके होश उड़ गए। इसी बीच केस दर्ज करने में देरी पर पीड़ित पक्ष के साथ पहुंची भीड़ ने रायपुर थाने का घेराव किया। आरोप है कि पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज नहीं किया। हालांकि काफी हंगामे के बीच पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।  

वहीं, इस मामले में एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। इसमें परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी को मैजिक वाहन में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया। इसके बाद आरोपियों ने जंगल में ले जाकर उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया गया कि पुलिस ने आरोपी मैजिक वाहन के चालक अभिषेक, अंकित और 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त नाबालिग आरोपी को पुलिस संरक्षण में रखा गया है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News