शर्मनाक ! 6 माह की गर्भवती से किया दुष्कर्म, शौचालय में की हैवानियत की हदें पार; मामला दर्जः Dehradun Crime News
punjabkesari.in Tuesday, Dec 02, 2025 - 10:43 AM (IST)
देहरादूनः राजधानी देहरादून में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 6 माह की गर्भवती से दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि युवक उसे घसीटकर सार्वजनिक शौचालय में ले गया था। जहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में तहसील क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। बताया कि वह 6 माह की गर्भवती है। घटना 28 नवंबर की बताई गई है। जब वह घर से कपड़े धोने के लिए पनियारा में गई। इस दौरान गांव का का युवक उसके पीछे से आया। आरोप है कि युवक उसे सार्वजनिक शौचालय में घसीटकर लेकर ले गया। उसके मुंह पर हाथ रख दबाया हुआ था। ताकि चीख की आवाज किसी को सुनाई न दे।
आरोप है कि युवक ने शौचालय में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया कि वह यहां अपने पति के साथ 21 नवंबर को बूढ़ी दिवाली मनाई आई थी। लेकिन 28 नवंबर को घटना के बाद किसी तरह वापस घर लौटे है। पीड़िता का आरोप है कि युवक के पिता ने उनके पति को एक लाख रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया। वहीं, राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
