देहरादून में सरेआम गुंडागर्दी ! धारदार हथियार से रेलवे टीटीई पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 12:25 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक रेलवे टीटीई पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। आरोप है कि उसके साथी टीटीई ने अन्य दो से मिलकर घटना को अंजाम दिया गया है। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में अपर रेलवे कॉलोनी निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह रेलवे में वरिष्ठ टिकट परीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को वह ड्यूटी के बाद दिल्ली से देहरादून लौट रहे थे। इसी बीच उनके साथी टीटीई हिमांशु आर्या का फोन आया। इस दौरान हिमांशु आर्या ने उन्हें सूरी चौक के पास बुलाया। जहां साथी टीटीई और दो अन्य युवक भी मौजूद थे। बताया गया कि हिमांशु आर्या ने शराब पी रखी थी। वह पूरे तरह नशे में धुत था।

आरोप है कि हिमांशु ने धारदार हथियार से महेंद्र सिंह के सिर पर वार कर दिया। जिससे उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद आरोपी मौके पर फरार हो गए। लेकिन, जाते-जाते वरिष्ठ टीटीई को जान से मारने की धमकी देकर गए। पीड़ित ने प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने टीटीई हिमांशु आर्या समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News