उत्तराखंड में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, होटल में ले जाकर बारी-बारी की दरिदंगी; पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती
punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 10:13 AM (IST)
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि तीन युवकों ने होटल में ले जाकर बारी-बारी दरिदंगी की। महिला बिजनौर यूपी से हरिद्वार में अपने पति को मिलने आई थी। इसी बीच उसके साथ हैवानियत हुई है। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई है।
पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसका पति हरिद्वार के सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत है। शनिवार को वह बिजनौर यूपी से हरिद्वार में उसे मिलने आई थी। इसी बीच बस अड्डे से सिडकुल के लिए ऑटो पकड़ा था। लेकिन, कुछ दूरी पर पहुंचकर ऑटो चालक ने उसे जबरन एक कार में बिठाया। कार सवार उसे शिवमूर्ति गली स्थित एक होटल में ले गया। इसके बाद ऑटो चालक भी पीछे-पीछे पहुंच गया। आरोप है कि होटल में तीन लोगों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकली।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने होटल मैनेजर निवासी कुंदरकी, मुरादाबाद वर्तमान पता हरिद्वार, दूसरा निवासी शास्त्रीनगर कड़च्छ, ज्वालापुर और तीसरा नहटौर बिजनौर, वर्तमान पता श्रीराम एन्क्लेव सराय ज्वालापुर के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों को जेल भेजा गया है। आरोपियों में एक कार चालक और एक ऑटो चलाता है।
