Road Accident in UK: 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, दोस्त गंभीर घायल; बाइक गन्ने की ट्राली से टकराई
punjabkesari.in Saturday, Jan 10, 2026 - 12:28 PM (IST)
ऊधम सिंह नगरः उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार बाइक गन्ने की ट्रॉली से टकराई है। हादसे में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। कुंडेश्वरी से वापिस लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बाजपुर मार्ग पर हुई है। जहां देर रात एक तेज रफ्तार बाइक आगे चल रही गन्ने की ट्रॉली से जा टकराई। हादसे के दौरान बाइक पर दो युवक सवार थे। घटना में एक युवक की मौके पर मौत हुई है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया गया कि दोनों युवक यहां कुंडेश्वरी में किसी काम से आए हुए थे। इसके बाद घर वापस लौट रहे थे।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना में मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय विक्की पुत्र विसर्जन प्रसाद निवासी गांव हिम्मतपुर के रूप में हुई है। जबकि 23 वर्षीय विनोद पुत्र राजपाल निवासी शिवलाल डल्लू घायल हुआ है।
