उत्तराखंड में गर्मी से लोग बेहाल! इन जिलों में बारिश से मिल सकती है राहत, जानिए आज के मौसम का हाल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 10, 2025 - 09:25 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लोगों को परेशान कर रहा है। जहां मौदानी इलाको में गर्मी से लोग बेहाल है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ा हुआ है। इसी बीच आज राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रो में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। बात देहरादून के मौसम की करें तो आज आसमान साफ रहेगा और कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।

बता दें कि सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.3 सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आज यानी मंगलवार को देहरादून का अधिकतम 39°C और न्यूनतम तापमान  25°C के रहने की संभावना है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News