उत्तराखंड के इन जिलों में आफत की बारिश आज...येलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

punjabkesari.in Saturday, Jul 26, 2025 - 09:15 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में बारिश का दौर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसी बीच आज भी राज्य के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश होगी। इसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के जनपद देहरादून, चंपावत और नैनीताल में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे बिगड़ते मौसम में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। ताकि कोई भी अनहोनी से बचा जा सके। मैदानी जिलों की बात करें तो उधम सिंह नगर में कई स्थानों पर तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने और हल्की बारिश होने की संभावना है।  राजधानी देहरादून में भी शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेगे।

बता दें कि शुक्रवार को देहरादून में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। देहरादून का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि गर्मी से निजात नहीं मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News