राहुल गांधी के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया बर्थडे

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2024 - 04:30 PM (IST)

 

देहरादूनः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बुधवार को उत्तराखंड के देहरादून में पर्यावरण सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में गांधी पार्क में पौधारोपण किया।

गोगी ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में प्रतिकूल माहौल में भी कांग्रेस और सहयोगी दलों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद राहुल देश में राजनीतिक संघर्ष के प्रतीक पुरुष के रूप में स्थापित हुए हैं। समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता और देशवासी उनके साथ हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस भवन में मिष्ठान वितरण भी किया गया।

इस दौरान, मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महासचिव याकूब सिद्दीकी, संजय भारती, मुकीम अहमद पार्षद, फारुक अहमद, ललित बद्री, सुभाष धीमान, एसबी थापा, फैसल, संजय गौतम, ललित थापा, रजत, मंजू गुप्ता, सविता थापा, पूनम कंडारी आदि उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News