नाबालिग के साथ होटल में दुष्कर्म, आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाई; मामला दर्ज: Uttarakhand Crime News

punjabkesari.in Thursday, Aug 14, 2025 - 12:41 PM (IST)

Uttarakhand Crime: उत्तराखंड के मंगलौर क्षेत्र में से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। यहां नाबालिग के साथ होटल में दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाई। आरोप है कि व्यक्ति ने नाबालिग को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग बच्ची के साथ पारिवारिक रिश्तेदार ने किया रेप 
मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक मामला कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक गांव का है। जहां निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि लक्सर क्षेत्र के ग्राम मतलूबपूरा निवासी माजिद ने उनकी बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया है। बताया गया कि माजिद के साथ उनकी पारिवारिक रिश्तेदारी है। जिस कारण से वह अक्सर उनके घर पर आता जाता रहता है। इसी बीच माजिद उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर एक होटल में ले गया।

बच्ची का अश्लील वीडियो बनाकर कई दोस्तों को भेजा
आरोप है कि माजिद ने एक साल पहले होटल के कमरे में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान शर्मनाक घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद मामले में किसी को बताने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बताया कि आरोपी ने कई बार नाबालिग पुत्री के साथ विभिन्न स्थानों पर दुष्कर्म किया। उसने यह अश्लील विडियो अपने कई दोस्तों को भी भेज रखा है।

पुलिस ने बताया कि माजिद पिछले चार महीने से किसी अन्य आरोप में जेल में बंद है। वहीं, उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी लकसर क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News