देहरादून में नाबालिग से दुष्कर्म ! डरा-धमका कर किया गंदा काम, मुकदमा दर्ज
punjabkesari.in Saturday, Jan 10, 2026 - 01:54 PM (IST)
देहरादूनः राजधानी देहरादून में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि युवक ने डरा-धमका कर कई बार यौन उत्पीड़न किया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में हुई है। जहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की खबर सामने आई है। आरोप है कि युवक ने कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बृहस्पतिवार को भी नाबालिग के घर में घुसकर दरिंदगी की कोशिश है।
घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी के साथ ही पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। जांच में आरोप सही साबित हुए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
