स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: कई जिलों में नए CMO तैनात; देखें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 01:01 PM (IST)

Uttarakhand News: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न जनपदों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) की तैनाती के आदेश जारी किए। 

आदेश के अनुसार, अल्मोड़ा में डॉ. योगेश पुरोहित, नैनीताल में डॉ. रश्मि पंत, पिथौरागढ़ में डॉ. हरीश चन्द्र पंत, पौड़ी में डॉ. मेघना असवाल, रुद्रप्रयाग में डॉ. अमित कुमार शुक्ला, टिहरी में डॉ. राम प्रकाश और उत्तरकाशी में डॉ. श्याम विजय की तैनाती की गई है। 

यह भी पढ़ें- 10 महीने तक टॉयलेट में कैद रही साक्षी...ससुराल वालों की प्रताड़ना सुन कांप जाएगी रूह

राज्य के स्वास्थ्य सचिव ने विश्वास व्यक्त किया है कि संबंधित जनपदों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और अधिक सुद्दढ़ होंगी तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News