उत्तराखंड में तेंदुए का आतंक ! हमले में महिला की दर्दनाक मौत, पूरे गांव में मची दहशत
punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 03:32 PM (IST)
नैनीतालः उत्तराखंड में नैनीताल जिले के भीमताल में एक महिला को तेंदुआ ने मौत के घाट उतार दिया है। मंगलवार को महिला का शव बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमताल के जून स्टेट निवासी राजेंद्र प्रसाद की पत्नी गंगा देवी रोज की तरह सोमवार को मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थी। बताया जा रहा है कि महिला जब रात तक घर नहीं लौटी तो उसकी खोज की गई। अनहोनी की आशंका पर वन विभाग को सूचना दी गई।
एक टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों के साथ तलाशी अभियान चलाया गया। बताया जा रहा है कि देर रात तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया। आज सुबह फिर तलाशी अभियान चलाया गया। जंगल से महिला का शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए के हमले से महिला की मौत हुई है। इससे पहले भी कई महिलाओं को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। घटना के बाद लोगों में दहशत व्याप्त है।
ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट ने कहा कि पहाड़ इस समय जंगली जानवरों की बड़ी चुनौती से गुजर रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में पहले तो लोग पलायन कर चुके हैं। जो कुछ गांवों में रह रहे हैं, जंगली जानवर उन्हें अपना शिकार बना रहे है।
