Kedarnath By-Election: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, CM पुष्कर सिंह धामी - महेंद्र भट्ट सहित 40 दिग्गज शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2024 - 10:28 AM (IST)

देहरादूनः भाजपा ने केदारनाथ उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। बता दें कि इस सूची में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ केदारनाथ क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है।

PunjabKesari

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि पार्टी केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान को तेज करने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। इन स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी आदि को शामिल किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News