उत्तराखंड में दिल दहलाने वाली घटना, बीमार पत्नी को जहर देकर मार डाला; मुकदमा दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 02:15 PM (IST)

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में बहादराबाद में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बीमार पत्नी को जहर देकर मौत के घाट उतारा गया है। आरोप है कि पति ने दवा के बहाने पानी में जहर घोलकर पिलाया। जिस वजह से महिला की मौत हो गई है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में थाना क्षेत्र के गांव मरगूबपुर दीदाहेड़ी निवासी अनीस (मृतका का भाई) ने बताया कि उसकी बहन की हत्या की गई है। आरोप है कि जीजा ने उसकी बीमार बहन को जहर देकर मार डाला। आरोपी उसे पैसे के लिए भी परेशान करता था। बताया गया कि करीब बीस वर्ष पूर्व उसकी बहन हसरूबा की शादी अफजाल निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद के साथ हुई थी। उसकी बहन एक वर्ष से बीमार चल रही थी।

आरोप है कि नवंबर 24 को पति ने अपनी पत्नी को दवा देने के बहाने पानी में जहर घोलकर पिलाया। इससे हसरूबा की हालत बिगड़ गई। घटना की जानकारी पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका कई दिन इलाज किया गया। लेकिन, हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। तो उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हुई है।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया है। शुक्रवार को महिला को दफन किया गया है। मृतका के भाई अनीस की शिकायत पर पुलिस ने मुस्तफाबाद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News