अंकिता भंडारी केस में VIP दावे से सनसनी मचाने वाली Urmila Sanawar की बढ़ी मुश्किलें, देहरादून में केस दर्ज..लगे ये गंभीर आरोप

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 12:43 PM (IST)

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से चर्चा में आ चुकी एक्ट्रेस उर्मिला सनावर एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार देहरादून पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर सोशल मीडिया के जरिए एक महिला की छवि खराब करने, उसका मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने और लोगों को उसके घर पर बुलडोजर चलाने के लिए उकसाने का आरोप है।

किसने दर्ज कराई शिकायत? 
नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहरादून के आनंद डीलक्स अपार्टमेंट में रहने वाली आरती गौड़ ने शिकायत दी है कि सहारनपुर निवासी उर्मिला सनावर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक पोस्ट कर रही हैं।

निजी मोबाइल नंबर किया शेयर 
आरती गौड़ का कहना है कि उर्मिला ने उनका निजी मोबाइल नंबर भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद उन्हें अंजान लोगों से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इससे वे मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उर्मिला लोगों को भड़का रही हैं कि उनके घर पर बुलडोजर चलाया जाए।पुलिस के अनुसार, इस मामले में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर जांच की जा रही है। 

गौरतलब है कि उर्मिला सनावर पहले भी अंकिता भंडारी केस में एक कथित वीआईपी का नाम सोशल मीडिया पर लेकर सुर्खियों में आई थीं, जिसके बाद मामला काफी गरमा गया था और जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। अब इस नए मामले में वे खुद जांच के घेरे में हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News