उत्तराखंड में भीषण हादसाः गहरी खाई में गिरी स्कूटी सवार महिला, मौके पर दर्दनाक मौत; अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
punjabkesari.in Monday, Oct 27, 2025 - 10:55 AM (IST)
अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण हादसा हुआ है। जहां स्कूटी सवार दंपती को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला खाई में जा गिरी। जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना एनटीडी-धारानौला मार्ग पर हुई है। जहां स्थित उदय शंकर नाट्य अकादमी के समीप एक अज्ञात वाहन ने पीछे से स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। घटना में महिला स्कूटी समेत खाई में जा गिरी। जबकि उसका पति कुछ दूरी पर गिरा था। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। महिला को खाई से बाहर निकाला।
आनन-फानन में गंभीर घायल महिला को 108 वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान रफीका पत्नी अब्दुल मलिक मूल निवासी कोलकाता के रूप में हुई है। अब्दुल मलिक मुख्यालय के सर्राफा दुकान में काम करता है। इसके अलावा पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
