भीषण हादसा: यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 60 लोग थे सवार; मची अफरा-तफरी
punjabkesari.in Wednesday, Oct 22, 2025 - 08:48 AM (IST)
Uttarakhand desk: उत्तराखंड में विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जबकि एक युवती की मौके पर मौत हुई है। बताया गया कि बस अनियंत्रित होकर पलटी है। घटना के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बरेली-हरिद्वार हाईवे पर हुई है। जहां बुधवार तड़के तीर्थ-यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर पलटी है। हादसे के दौरान बस में करीब 60 लोग सवार थे। जिनमें से बरेली निवासी एक युवती दुर्गा 18 वर्ष की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बताया गया सभी लोग उत्तराखंड में विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने आए हुए थे। यहां से वापिस लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, बस के अचानक पलटने से हाईवे पर लंबा जाम देखने को मिला। इसके चलते लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।
