भीषण हादसा: 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत ! बोलेरो गाड़ी ने कुचल डाला, जन्मदिन के दिन हुई मौत

punjabkesari.in Saturday, Nov 08, 2025 - 04:57 PM (IST)

हल्‍द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरुवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां बोलेरो गाड़ी और बाइक की जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हुई है। बताया गया कि इसी दिन युवक का जन्मदिन था। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना भीमताल रोड में अमृतपुर स्थित महर्षि स्कूल के पास हुई। जहां बाइक व बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक पर दो लोग सवार थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार देर रात की बताई गई है। आनन फानन में घायलों को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने 25 वर्षीय पवन कुमार पुत्र महेंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे युवक मोहित की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि पवन कुमार काम से घर लौट रहा था। तभी उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।  

मृतक की पहचान 25 वर्षीय पवन कुमार पुत्र महेंद्र पाल निवासी हरतोला सतपुरी रामगढ़ के रूप में हुई है। पवन कुमार बीएसएनएल के अधीन एक ठेकेदार के अंडर में इंटरनेट कनेक्शन लगाने का कार्य करता था। परिजनों ने बताया कि नवंबर 6 को घटना वाले दिन ही पवन कुमार का जन्मदिन था। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News