उत्तराखंड में भीषण हादसाः Highway पर युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

punjabkesari.in Saturday, Aug 09, 2025 - 10:34 AM (IST)

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर में से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां हाईवे पर युवक को वाहन ने कुचल दिया है। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हुई है। सूचना पर पुलिस ने टुकड़ों में शव बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर स्थित तीनपानी तिराहे पर हुआ है। जहां हाईवे पार करने के दौरान युवक को वाहन ने रौंद दिया। हादसे में वाहन शव को घसीटकर 50 मीटर तक आगे ले गया। इस बीच शव के कई टुकड़े हो गए। घटना के बाद वाहन चालक मौके पर भाग निकला। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर बिखरे शव के टुकड़ों को बरामद किया। इसके बाद   मोर्चरी में रखवाया गया है।

सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हैं। घटनास्थल पर मौजूद वाहन को सीज किया गया है। इसके अतिरिक्त चालक की तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News