पौड़ी में भीषण हादसाः यात्रियों का मैक्स वाहन हादसे का शिकार, 7 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार
punjabkesari.in Monday, Aug 04, 2025 - 03:37 PM (IST)

पौड़ीः जनपद पौड़ी के कोटद्वार में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां पहाड़ से बड़ा पत्थर गिरने से यात्रियों का मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे में 2 लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि 5 लोग घायल हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के पास हुई है। जहां सोमवार को यात्रियों से भरा मैक्स वाहन पहाड़ी से गिरे भारी मलबे की चपेट में आ गया। हादसे के दौरान वाहन में सात लोग सवार थे। जिनमें से दो लोगों की मौत हुई है। जबकि पांच लोग घायल हुए है। वाहन के परखच्चे उड़े है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है।
हादसे में मृतकों की पहचान सतबीर (20) और रविंद्र उर्फ मोटा (32) के निवासी पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। जबकि मीनाक्षी, पंकज, सिमरन, देवेंद्र और दिनेश घायल हुए हैं। सभी घायल लोगों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है।