टिहरी में भीषण हादसाः अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन नदी में गिरा, 4 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

punjabkesari.in Sunday, Aug 03, 2025 - 01:10 PM (IST)

टिहरीः आज यानी रविवार को उत्तराखंड के टिहरी में भीषण हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन यमुना नदी में गिरा है। हादसे में 4 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना टिहरी के जौनपुर ब्लाक के नैनबाग क्षेत्र में हुई है। जहां सुमन क्यारी के पास एक पिकअप वाहन हादसे का शिकार हुआ है। वाहन नदी में गिरा है। बताया गया पिकअप वाहन सेब से भरा हुआ था। हादसे के दौरान वाहन में चार लोग सवार था। घटना में चार लोग घायल हुए है। आनन-फानन में घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

वहीं, एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन उत्तरकाशी जिले के मोरी से विकासनगर की तरफ जा रहा था। इसी बीच सुमन क्यारी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।​ ​मौके पर पुलिस ने घायल चार लोगों का  रेस्क्यू ​ किया है। सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News