अल्मोड़ा पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ की बैठक

punjabkesari.in Friday, Jun 06, 2025 - 03:35 PM (IST)

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) आज अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ​सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही उन्होंने दीदी की रसोई के वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।  

उत्तराखंड के राज्यपाल ने कहा कि अल्मोड़ा की महिलाएं स्व रोजगार में आगे बढ़ रही हैं। दीदी की रसोई इस का एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मशरूम के कारोबार से महिलाएं अच्छी आमदनी कर रही हैं। कहा कि प्रदेश में शिक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। शिक्षकों के पद भरे जा रहे हैं। भवनों का सौंदर्यीकरण भी हो रहा है। स्वामी विवेकानंद का अल्मोड़ा से विशेष लगाव रहा है। यहां विवेकानंद सर्किट को पर्यटन के तौर पर मजबूत किया जा रहा है।

वहीं, आगे राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में ट्रांसफॉर्मेशन व ​मॉडर्नाइजेशन की झलक साफ दिखाई दे रही है। राज्यपाल ने अल्मोड़ा के एमआरआई सहित यहां की आम जनता की भी तारीफ की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News