आज उत्तराखंड में चार दिवसीय दौरे पर आएंगे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, धार्मिक स्थलों का करेंगे भ्रमण
punjabkesari.in Monday, Oct 27, 2025 - 07:35 AM (IST)
नैनीतालः देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज यानी सोमवार को अपने चार दिन के कुमाऊं दौरे पर आएंगे। वह यहां बने प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन भी करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति आज यानी 27 अक्टूबर को सर्वप्रथम पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय जाएंगे। कुछ देर रुकने के बाद यहां से दोपहर दो बजे कैंची धाम के लिए रवाना होंगे तथा यहां बाबा नीब करौरी के दर्शन करेंगे। यहां से पूर्व राष्ट्रपति नैनीताल राजभवन पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। यहां प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अप्रा) गुरमीत सिंह उनकी अगुवाई करेंगे।
अगले दिन 28 अक्टूबर को वह अल्मोड़ा के द्वाराहाट के लिए रवाना होंगे। साथ ही 29 अक्टूबर को दुर्गा माता मंदिर स्थित दूनागिरी रिट्रीट से वापस नैनीताल राजभवन लौटेंगे। वह कुछ देर रानीखेत में रुकेंगे। इसके बाद 30 अक्टूबर को नैनीताल से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली के रवाना हो जाएंगे।
यहां बता दें कि राज्यपाल सिंह भी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर पर्यटक नगरी नैनीताल आ रहे हैं। वह 28 अक्टूबर को देहरादून के लिए रवाना होंगे।
