देहरादून में पूर्व सैन्यकर्मी ने की पत्नी की हत्या, पहले दंपति ने एक साथ जाम टकराए और फिर जो हुआ...

punjabkesari.in Thursday, Oct 16, 2025 - 09:38 AM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से हैरान करने वाला सामने आया है। जहां पूर्व सैन्यकर्मी ने अपनी पत्नी की हत्या की है। सूत्रों से पता चला कि दोनों पति-पत्नी ने एक साथ शराब पी थी। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। जिस पर गुस्साए पूर्व सैन्यकर्मी ने महिला की हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गढ़ी कैंट थानाक्षेत्र में हुई। जहां स्थित एक किराए के मकान में पूर्व सैन्यकर्मी अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। बताया गया कि पूर्व सैन्यकर्मी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। वह देहरादून के आर्मी अस्पताल में पत्नी का इलाज कराने के लिए आया हुआ था। दोनों पिछले एक महीने से यहां रह रहे थे। वहीं, 12 अक्टूबर की रात को दोनों एक साथ शराब पी रहे थे।

इस दौरान पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। नशे में व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जोरदार धक्का दिया। उसका सिर सीधा दीवार में जा लगा। जिसमें वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि आरोपी प्रेम बहादुर थापा (58) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बताया कि उसने अपनी पत्नी को केवल गुस्से में धक्का दिया था। प्रेम बहादुर थापा की मंशा अपनी बीवी की हत्या करना नहीं था। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News