ससुर ने बहु के साथ कई बार किया दुष्कर्म , कहा- मेरी बात नहीं मानी तो समाज में करूंगा बदनाम
punjabkesari.in Monday, May 19, 2025 - 01:23 PM (IST)

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ससुर ने अपनी बहू के साथ कई बार दुष्कर्म किया। बहू ने जब विरोध किया तो ससुर ने धमकी दी कि यदि मेरी बात नहीं मानी तो वह उसे समाज में बदनाम कर देगा। बताया गया कि पिड़िता का पति काम के सिलसिले में विदेश में रहता था। आरोपी ससुर इसका फायदा उठाता था। पुलिस ने पिड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
दरअसल, यह घटना जसपुर के मोहल्ला पट्टी चौहान की है। यहां निवासी एक व्यक्ति के साथ महिला की करीब नौ साल पहले शादी हुई थी। बताया गया शादी के बाद महिला का पति विदेश चला गया। जबकि वह खुद सास-ससुर के साथ ही रहती थी। पिता ने बेटे के विदेश में रहने का फायदा उठाया और बहू से कई बार अश्लील हरकत की। जिसकी शिकायत बहू ने सास के पास की। लेकिन सास ने उसे मुंह बंद करने के लिए कहा। ऐसे में ससुर बहू को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच कुछ दिन पहले महिला का पति घर वापिस लौट आया। तो ससुर ने मामला पति से बताने पर जान से मारने की फिर से धमकी दी।
आरोप है कि बीती 12 मई को ससुर ने बहू के साथ फिर अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उस पर हमला तक कर दिया। साथ ही कहा कि अगर इस बारे में मेरे बेटे को बताया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। लेकिन महिला ने किसी तरह हौंसला कर पुलिस में तहरीर दी और न्याय की गुहार लगाई गई है। महिला की दो बेटियां भी है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1) दुष्कर्म, 115(2), 351(2) एवं 352 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा पुलिस आरोपों की जांच में जुटी है। बताया गया कि अगर आरोप सही साबित हुए तो दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।