युवती के साथ दुष्कर्म ! शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए, पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती
punjabkesari.in Saturday, Dec 06, 2025 - 02:16 PM (IST)
रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। शादी का दबाव डालने पर जान से मारने की धमकी का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यह मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र में से सामने आया है। जहां गांव निवासी एक युवती का गांव में ही रहने वाले युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। बताया गया कि करीब एक साल पहले दोनों में दोस्ती हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसी बीच युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शादी का दबाव डालने पर जान से मारने की धमकी दी है।
पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
