उत्तराखंड में युवती से सामूहिक दुष्कर्म ! अश्लील वीडियो किया वायरल, दो दोस्तों पर गंभीर आरोप; FIR दर्ज
punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 04:32 PM (IST)
रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि दो दोस्तों ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दरिंदगी की है। इसके बाद घटना का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी युवती ने बताया कि वह 3 फरवरी को कलियर में आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात जौरासी निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां उसका एक दोस्त पहले से मौजूद था। दोनों ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ घोलकर पिलाया। कुछ ही मिनटों में वह बेसुध हो गई।
आरोप है कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया। मामले में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। लेकिन, बाद में उन्होंने घटना का अश्लील वीडियो खुद ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
