शर्मनाक ! 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पीड़िता ने रो-रो कर परिजनों को सुनाई आपबीती

punjabkesari.in Saturday, Dec 13, 2025 - 04:26 PM (IST)

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि युवक ने बच्ची को अकेला पाकर दरिंदगी की है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना यूपी के बिजनौर जिले में से सामने आई है। जहां स्थित चांदपुर थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। यह घटना 10 दिसंबर 2025 की है। सूत्रों के मुताबिक पीड़िता अपने घर से दुकान पर दूध लेने गई थी। जब वह वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में ग्राम हैजरपुर निवासी जितेंद्र पुत्र प्रीतम ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लेकिन बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी।

पीड़िता के परिजनों ने तुरंत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2), 74, 79, 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5M/6 के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने घटना की जांच के बाद 12 दिसंबर 2025 को वांछित आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News