कक्षा 12 की छात्रा ने फंदे पर लटककर दी जान, ये वजह आई सामने; परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 03:54 PM (IST)
उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही दुखद घटना सामने आई है। जहां एक कक्षा 12 की छात्रा ने फंदे पर लटककर जान दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक छात्रा बोर्ड की परीक्षा को लेकर तनाव में थी। इसलिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नोएडा में सेक्टर 24 थानाक्षेत्र के सेक्टर 22 के एफ- ब्लॉक में से सामने आई है। जहां 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने बृहस्पतिवार देर रात कथित रूप से आत्महत्या कर ली। सूत्रों के मुताबिक 18 वर्षीय एक छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर में फांसी लगा ली। वह उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में पढ़ रही थी। बताया गया कि 12वीं की 'प्री बोर्ड' परीक्षा में कम अंक आने से वह मानसिक तनाव में थी।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
