होटल के सामने अश्लील हरकतें कर रही थी 5 महिलाएं, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 05:53 PM (IST)

हरिद्वार: उत्तराखंड में हरिद्वार के थाना सिडकुल क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील एवं अशोभनीय हरकतों की शिकायतों पर पुलिस ने मंगलवार को सख्त कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पेंटागन मॉल स्थित एक स्पा सेंटर पर भी छापेमारी की। 

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र स्थित राठौर प्लाजा होटल के सामने कुछ महिलाओं द्वारा आने-जाने वाले लोगों के साथ अशोभनीय इशारे एवं हरकतें किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इससे स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त था। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अजय शाह के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया, जहां कुछ महिलाएं आपत्तिजनक गतिविधियां करती हुई पाई गईं। 

यह भी पढ़ें- 'ऊंची जाति' की लड़की से प्यार करने की खौफनाक सजा, प्रेमिका के घरवालों ने दलित लड़के को पीट-पीटकर मार डाला

महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से सभी पांच महिलाओं को मौके से हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में सिडकुल क्षेत्र के पेंटागन मॉल स्थित एक स्पा सेंटर पर भी पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक शालीनता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News