देहरादून के अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला के पेट से निकाली 10 किलो की रसौली

punjabkesari.in Wednesday, Aug 13, 2025 - 11:20 AM (IST)

देहरादूनः देहरादून के अस्पताल में डाक्टरों की टीम ने एक महिला के पेट से 10 किलो की रसौली निकालने में सफलता हासिल की है। अस्पताल की डॉ. संस्कृति प्रिया ने बताया कि हरबर्टपुर निवासी रेनू नेगी महिला कुछ दिन पहले अस्पताल में आई थी, जिसे जांच के बाद रसौली का पता चला।

डॉ. संस्कृति प्रिया से मिली जानकारी के अनुसार महिला पेट दर्द की परेशानी लेकर अस्पताल पहुंची थी। महिला ने पेट के निचले हिस्से में दर्द रहता था। उन्होंने अल्ट्रासाउंड जांच करवाई तो पेट में रसौली पाई गई। रसौली काफी बढ़ी थी। जिस पर महिला का लाइन जीवनगढ़ स्थित एक अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है। जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से रसौली को निकाल दिया गया। बताया गया कि रसौली में 16 गांठ थी। डॉ. संस्कृति प्रिया ने बताया कि उक्त महिला की हालत स्थिर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News