Dehradun: दूसरे समुदाय के युवक संग फरार हुई विवाहिता, गहने व नकदी ले गई साथ; थाने पहुंचे पति ने लगाई न्याय की गुहार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 19, 2025 - 10:50 AM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता अपने बॉयफ्रेंड संग फरार हो गई है। बताया कि युवक दूसरे समुदाय से संबंध रखता है। आरोप है कि विवाहिता अपने साथ गहने व नकदी लेकर घर से भागी है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोनों की तलाश की जा रही है।

पुलिस को दी तहरीर में एक व्यक्ति निवासी सेलाकुई थाना क्षेत्र ने बताया कि उसकी पत्नी रविवार के दिन घर से बिना बताए चली गई है। आरोप है कि उसकी पत्नी दूसरे समुदाय के युवक के साथ फरार हुई है। कहा कि उसने कई बार पहले भी युवक को घर के आसपास देखा था। लेकिन उसे नहीं पता था कि उसकी पत्नी उसे छोड़ कर जाएगी।

आरोप है कि महिला घर से गहने व नकदी अपने साथ ले गई है। उसका तीन वर्षीय बेटा भी है। जिसे वह अपने साथ ले गई है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News