निकाय चुनाव: कांग्रेस ने पौड़ी व सतपुली के लिए की प्रत्याशियों की घोषणा, इन्हें मिला टिकट
punjabkesari.in Sunday, Dec 29, 2024 - 05:52 PM (IST)

पौड़ी: निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पौड़ी व सतपुली के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पौड़ी नगर पालिका महिला सीट के लिए कांग्रेस ने यशोदा नेगी को अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं सतपुली नगर पंचायत के लिए कांग्रेस ने अपना भरोसा सतपुली के युवा जितेंद्र चौहान पर जताया है।
नगर पालिका सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा नेगी ने कहा कि वे लंबे समय से सामाजिक का कार्य में लगी है इसी का परिणाम है कि कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताया है कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि संगठन एकजुट होकर नगर पालिका अध्यक्ष सीट को कांग्रेस की झोली में डालने के लिए काम करेगा।
वहीं नगर पंचायत सतपुली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र चौहान ने कहा कि वह कांग्रेस हाई कमान का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने युवाओं को मौका दिया है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर से नगर पंचायत सतपुली सीट कांग्रेस की झोली में आएगी।