देहरादून में सांप्रदायिक बवाल... मुस्लिम युवकों ने महिला पर बरसाए थप्पड़, दोनों पक्ष आमने-सामने भिड़े; FIR दर्ज
punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 03:19 PM (IST)
देहरादूनः राजधानी देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां मुस्लिम युवकों ने महिला के साथ मारपीट की। बताया गया कि महिला गांधीग्राम क्षेत्र में फलों की दुकान चलाती है। बुधवार शाम को एक लड़का फल खरीद कर ले गया था। इसके थोड़ी देर बाद फलों को खराब बताते हुए वापिस करने आ गया। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला के विरोध करने पर साथी को फोन कर बुलाया। दोनों ने महिला दुकानदार को थप्पड़ मारे और धक्का देकर नीचे गिरा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना लक्ष्मण चौक चौकी के गांधीग्राम मौहल्ले में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में रेशमा बाला सोनकर ने बताया कि बुधवार को होली की शाम में एक लड़का उसकी दुकान से फल ले गया था। जोकि फलों को थोड़ी देर बाद ही वापिस करने आ गया। इतना ही बल्कि युवक ने महिला दुकानदार से गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि युवक मुस्लिम जाति का है। उसने अपने एक और साथी को फोन कर बुलाया। तभी दोनों युवकों ने मिलकर उस पर थप्पड़ बरसाए और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।
देखते ही देखते विवाद ने सांप्रदायिक बवाल का रूप धारण कर लिया। दोनों सांप्रदायिकों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर पथराव और मारपीट शुरू हो गई। मानों बाजार कोई जंग का अखाड़ा हो। घटना में कई लोगों को चोटें भी लगी है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिंटू और सलीम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल, यह घटना शहरवासियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
