देहरादून में सरेआम गुंडागर्दी ! फ्लैट में घुसकर महिलाओं से अभद्रता और तोड़फोड़ की, FIR दर्ज

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 02:05 PM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक फ्लैट में घुसकर महिलाओं से अभद्रता और तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना की जांच की जा रही है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पंडितवाड़ी स्थित कैलाश पाम स्ट्रीट सोसायटी में हुई है। जहां निवासी राकेश सूरी के फ्लैट में सोसायटी में ही रहने वाली शिखा काम्बोज जबरन घुस गई। आरोप है कि महिला ने घर में मौजूद मेहमानों के साथ गाली-गलौज की। इसी के साथ ही महिलाओं से अभद्रता और तोड़फोड़ की गई। इसके बाद महिला ने सभी पर गंदे-गंदे आरोप लगाए और वीडियो भी बनाया।

कैलाश पाम स्ट्रीट डेवलपर्स के निदेशक राकेश सूरी ने संबंधित मामले में पुलिस को शिकायत सौंपी गई है। बताया गया कि शिखा काम्बोज एक झगड़ालू महिला है। पुलिस से आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। कैंट कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना बीती 25 फरवरी रात करीब दो बजे की बताई गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News