उत्तराखंड में कक्षा 7 के छात्र ने फंदे पर लटकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2026 - 09:33 AM (IST)

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शुक्रवार को 12 वर्षीय एक छात्र का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिथौरागढ़ के पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत ने बताया कि घटना शहर के पवन विहार क्षेत्र की है और छात्र कृष सिंह मेहता एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। 

रावत ने बताया कि शाम करीब चार बजे कृष का शव उसके कमरे में लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि कृष अपनी बुआ के घर में रहकर पढ़ाई करता था जबकि उसके माता-पिता यहां से 20 किलोमीटर दूर बाराकू गांव में रहते हैं। अधिकारी ने बताया कि कृष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि अब तक कथित आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News