School Closed: कक्षा 1 से 12 तक स्कूलों में अवकाश घोषित, आदेश जारी

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 08:21 AM (IST)

पौड़ी गढ़वालः उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में नरभक्षी गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के द्दष्टिगत एहतियातन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान यहां कक्षा 1 से 12 तक स्कूल बंद रहेंगे।

खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा एवं बीरोंखाल मनोज कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अंतर्गत न्याय पंचायत कोलाखाल के अंतर्गत संचालित रा0प्रा0वि0 पाटल्यूं, मयलगांव, पटोटी तथा जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में दिनांक 04 अप्रैल 2026 (शनिवार) एवं 06 अप्रैल 2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है।

इसी क्रम में विकासखंड बीरोंखाल अंतर्गत रा0प्रा0वि0 तिमली, कण्डूली बड़ी, ढिस्वाणी, भरपूर बड़ा तथा रा0उ0प्रा0वि0 तिमली एवं कण्डूली बड़ी में भी कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में उपरोक्त तिथियों (04 एवं 06 अप्रैल 2026) को अवकाश रहेगा।

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News