नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र , 89 साल की उम्र में हुआ निधन; पूरे देश में शोक की लहर

punjabkesari.in Monday, Nov 24, 2025 - 02:14 PM (IST)

Uttarakhand desk: इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में वह इस दुनिया को अलविदा कह गए है। बता दें कि धर्मेंद्र काफी समय से बीमार थे।

अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसी बीच 10 नवंबर को उनकी तबीयत गंभीर हो गई थी। बाद में उन्हें घर ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। दिग्गज अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News