Uttarakhand: सेना के वरिष्ठ अधिकारी का हुआ निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर
punjabkesari.in Saturday, Nov 22, 2025 - 11:17 AM (IST)
ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में से दुखद खबर सामने आई है। जहां शुक्रवार को सेना के वरिष्ठ वारंट अधिकारी का निधन हुआ है। अधिकारी तीन दिन पहले छुट्टी पर घर लौटे थे। इसी बीच सीएसडी कैंटीन से लौटते समय उनकी अचानक मौत हो गई। बताया गया कि हृदय गति रुकने से उनकी मौत की आशंका है।
मिली जानकारी के अनुसार यह दुखद खबर खटीमा क्षेत्र में से सामने आई है। जहां शुक्रवार को सेना के वरिष्ठ वारंट अधिकारी का निधन हुआ है। मृतक की पहचान ननकुड़ी झनकट निवासी पुष्कर सिंह डांगी (50) पुत्र खीम सिंह डांगी के रूप में हुई है। बताया गया कि पुष्कर सिंह डांगी सीएसडी कैंटीन बनबसा (चंपावत) गए थे। सामान लेकर घर वापिस लौट रहे थे तभी रास्ते में अचानक लड़खड़ाते हुए गिर गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुष्कर सिंह डांगी 21 असम राइफल्स में कार्यरत और वर्तमान में मणिपुर में तैनात थे। तीन दिन पहले ही एक माह की छुट्टी लेकर घर आए थे। वह अपने पीछे मां, पत्नी, दो पुत्रों और एक पुत्री को रोते-बिलखते छोड़ गए। कोतवाल वीरेंद्र शाह ने जानकारी दी कि वारंट ऑफिसर का निधन हृदय गति रुकने से होने की आशंका है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिजनों को गहरा सदमा लगा है।
