रुड़की में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष...सिर पर कुल्हाड़ी मारकर की युवक की हत्या; ये वजह आई सामने

punjabkesari.in Thursday, Jul 10, 2025 - 02:10 PM (IST)

रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें एक युवक के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर उसे मौत के घाट उतारा है। वहीं, तीन अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया गया दोनों पक्षों में मामूली विवाद के बाद यह खूनी संघर्ष हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जौरासी में स्थित जबरदस्तपुर गांव में हुई है। जहां दोनों पक्षों की ओर से मामूली विवाद के बीच एक दूसरे पर जमकर पथराव किया गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के ने दूसरे पक्ष के मोहर्रम नाम के एक व्यक्ति के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

वहीं, इस खूनी संघर्ष में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अतिरिक्त मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News