अनंत अंबानी ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान की 25 करोड़ की धनराशि

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2023 - 02:15 PM (IST)

देहरादून: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने 25 करोड़ की धनराशि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान की। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और अनंत अंबानी का सहयोग के लिए आभार जताया। अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ की धनराशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के लिए दिए गए इस सहयोग के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और अनंत अंबानी का आभार व्यक्त किया।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी की ओर से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ रुपए का चेक सौंपा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News