शादी कर चार रातें बिताईं दूल्हे संग... फिर ससुराल में किया ऐसा कांड, देखकर चीख उठे दूल्हे राजा
punjabkesari.in Saturday, Oct 04, 2025 - 04:32 PM (IST)

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हन ने शादी के चार दिन बाद ही बड़ा कांड कर दिया। आरोप है कि दुल्हन ससुराल से सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हुई है। पीड़ित दुल्हे की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला हरिद्वार के ज्वालापुर में से सामने आया है। जहां सुभाषनगर निवासी विनोद ठाकुर की वर्ष 2025 मई में शादी हुई थी। बताया गया कि पिंकी उर्फ पूनम के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि पिंकी ने उसके साथ चार रातें बताई। इसके बाद वह लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। वहीं, पीड़ित ने ज्वालापुर कोतवाली में पहुंचकर शिकायत की। लेकिन, पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
इसके बाद विनोद ठाकुर ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। वहीं, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला लुटेरी दुल्हन के गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप में पिंकी, ज्योति निवासी हिमाचल प्रदेश, संगीता निवासी देहरादून, सुमन निवासी हरियाणा और मन्नू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उक्त महिलाएं युवकों को इसी तरह शादी के चक्कर में फंसाकर लूटती हैं।