अतिक्रमण के खिलाफ Action जारी, रुद्रपुर में अवैध मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 22, 2025 - 11:49 AM (IST)

रूद्रपुरः उत्तराखंड में अतिक्रमण के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन लगातार जारी है। इसी बीच आज सुबह ही रुद्रपुर में अवैध मजार पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। इसी के साथ ही सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया है। ऐसे में लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

मिली जानकारी के अनुसार आज यानी मंगलवार को रूद्रपुर के इंदिरा चौक पर बनी अवैध मजार को हटाया गया है। इस कार्रवाई से पहले मजार के संचालकों को नोटिस जारी किया गया था। जिसके बाद निर्धारित समय पर राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला प्रशासन ने अवैध मजार को हटाने की कार्रवाई की है। बताया कि अवैध रूप से बनी मजार के चलते मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती थी।

वहीं, इस मजार को हटाने के बाद तुरंत सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू किया गया है। अब इस सड़क मार्ग को 6 लाइन का बनाया जाएगा। जिसमें लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News