चमोली में दिल दहलाने वाली घटना ! पत्नी को दी खौफनाक मौत, लाश को ऐसे लगाया ठिकाने; उड़े होश

punjabkesari.in Thursday, Nov 27, 2025 - 09:10 AM (IST)

चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में से दिल दहलाने घटना सामने आई है। जहां हैवान बने पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पत्थरों से कुचलकर हत्या की। इसके बाद शव को गदेरे में पत्थरों में ढक दिया। इसके बाद पत्नी के लापता होने की झूठी कहानी सुना दी। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जनपद के छैकुड़ा गांव में से सामने आई है। जहां मामूली विवाद के बीच पत्नी की पत्थरों से कई वार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद घर से आधा किलोमीटर दूर एक गदेरे में पत्थरों से शव को ढक दिया गया। आरोप है कि महिला के पति ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बेटे के घर पहुंचने पर बताया गया कि उसकी मां लापता है। घटना 24 नवंबर की बताई गई है। इसके बाद बेटे ने पुलिस में शिकायत की। मामले में जांच के लिए पुलिस छैकुड़ा गांव पहुंची।

यहां दमयंती देवी (51) के पति महावीर प्रसाद देवली पर पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि उसने गुस्से में पत्थर से वार कर पत्नी की हत्या की और रात में ही उसके शव को ठिकाने लगा दिया। आरोपी पति की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News