देहरादून में बड़ा हादसा ! रैपिडो चालक की दर्दनाक मौत... दो बाइकों ने मारी थी टक्कर; ऊपर चढ़ाई गाड़ी; उड़े चीथड़े

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 12:08 PM (IST)

देहरादूनः देहरादून में राजपुर रोड पर अकेता होटल के पास भीषण हादसा हुआ। जहां दो मोटरसाइकिलों ने एक रैपिडो चालक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रैपिडो चालक सड़क पर गिर गया। तभी बाइक सवार ने गाड़ी उसके ऊपर चढ़ा दी। घटना इतनी भयानक थी कि युवक की दर्दनाक मौत हुई। मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

घटनाक्रम के अनुसार, शुक्रवार रात अंकित पाल नाम का युवक एक रैपिडो मोटरसाइकिल से जा रहा था। जिसे दो अन्य मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि इस टक्कर के बाद पाल और रैपिडो चालक दोनों सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आई। दोनों को उपचार के लिए दून चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पाल को मृत घोषित कर दिया गया। उसने बताया कि मृतक की मां उषा पाल द्वारा घटना के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर शनिवार को दोनों मोटरसाइकिल चालकों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि तेज गति से वाहन चला रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने एक अन्य मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसमें उस पर सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर गए। इसी दौरान, एक दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति ने सड़क पर गिरे हुए व्यक्ति के ऊपर अपनी मोटरसाइकिल चढ़ा दी ।

पुलिस ने बताया कि पुलिस टक्कर मारे वाली दोनों मोटरसाइकिल पर सवार लोगों के संबंध में जानकारी जुटाकर आरोपियों तक पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चारों दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे तथा इस दौरान दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठे युवक चालकों को वाहन को और तेज गति से चलाने के लिए लगातार उकसा रहे थे। इसी दौरान, अकेता होटल के पास अंधेरा होने तथा दोनों मोटरसाइकिल की अत्यधिक तेज गति के कारण यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि राजपुर रोड पर अकेता होटल के पास शुक्रवार रात हुई इस घटना के संबंध में उत्तरकाशी निवासी प्रांजल रमोला (22), अभिषेक बडोनी (21), लोकेंद्र उर्फ लोकेश बिजलवाण (22) और देहरादून के सुमित राठौड़ी (22) को गिरफ्तार किया गया है। उसने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शहर के व्यस्त मार्ग पर अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाने तथा एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर उसकी गैर इरादतन हत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News