देहरादून के सोडा सरोली में भीषण हादसा... 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत ! भाई दूज पर परिवार में पसरा मातम
punjabkesari.in Friday, Oct 24, 2025 - 12:25 PM (IST)
देहरादूनः राजधानी देहरादून के सोडा सरोली में बृहस्पतिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हुई है। इसके बाद कार सड़क से नीचे खेत में पलट गई। मौके पर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रायपुर थाना क्षेत्र के सोडा सरोली के पास हुई है। जहां बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मारी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जबकि कार चालक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि रायपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर घायल युवक ने दम तोड़ दिया है। मृतक की पहचान निवासी जनपद पौड़ी, थाना सतपुली गांव गिवांली बचाली आकाश कुमार (27) पुत्र उमेश चंद शर्मा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया है।
