उत्तराखंड के 6 पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, राष्ट्रपति ने की घोषणा

punjabkesari.in Friday, Jan 26, 2024 - 12:21 PM (IST)

 

देहरादूनः राष्ट्रपति की ओर से गणतंत्र दिवस-2024 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 6 अधिकारियों तथा कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए ‘राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक' एवं सराहनीय सेवाओं के लिए ‘सराहनीय सेवा के लिए पदक' से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक अजय प्रकाश अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था को प्रदान किया जाएगा। जबकि, सराहनीय सेवा के लिए कुल 6 अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों की घोषणा की गई है।

इनमें ऋद्धिमा अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ, अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून, श्वेता चौबे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी गढ़वाल, सुरजीत सिंह, अपर उप निरीक्षक, परिवहन, 46 पीएसी, लक्ष्मण सिंह, मुख्य आरक्षी, 31 पीएसी तथा गणेश सिंह, फायर सर्विस चालक, नैनीताल को यह पदक प्रदान किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News